नई दिल्ली, जुलाई 29 -- केंद्र ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि वह 2003 में एक ऑपरेशन के दौरान दो डकैतों को मार गिराने वाले पूर्व पुलिस अधिकारी को प्रतिष्ठित 'राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार' देने के मामले में 7 अगस्त तक सकारात्मक समाधान निकालेगा। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ के समक्ष यह अर्जी सुनवाई के लिए आई। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पीठ से मामले को 7 अगस्त को सूचीबद्ध करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि मैं इस पर काम कर रहा हूं और कोई समाधान निकाला जाएगा। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 20 जुलाई को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस निर्देश का पालन न करने पर केंद्र के प्रति नाराजगी जताई थी, जिसमें पूर्व पुलिस अधिकारी विवेक सिंह चौहान को यह पुरस्कार देने को कहा गया था। चौहान की ओर से पेश वकील ने पीठ को बताया कि वीरता पुरस...