वीरता पुरस्कार के लिए नयी चयन समिति गठित
पटना, मई 8 -- वीरता का परिचय देने वाले सात जवानों को प्रति वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर 51-51 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाता है। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने इन वीर जवानों के चयन को लेकर चयन समिति का पुनर्गठन किया है। डीजी (अभियान) कुंदन कृष्णन की अध्यक्षता में नयी चयन समिति गठित हुई है। इसमें सीआईडी के आईजी, आईजी मुख्यालय, क्षेत्र में पदस्थापित वरीयतम आईजी और क्षेत्र में पदस्थापित दो वरीयतम डीआईजी को सदस्य बनाया गया है। यह कमेटी 14 वीर जवानों का चयन कर उसकी अनुशंसा गृह विभाग को भेजेगी। यह भी पढ़ें- आईएएस चयन को प्रस्ताव भेजने की तिथि 30 जून तक बढ़ी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.