नई दिल्ली, मार्च 26 -- भारत सरकार ने सशस्त्र बलों के वीर जवानों को सम्मान देते हुए एक बड़ा और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। सरकार द्वारा जारी आदेश के तहत सेना मेडल, नौ सेना मेडल और वायु सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित जांबाजों को अब भारतीय रेलवे में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इन वीरता पदक विजेताओं को फर्स्ट क्लास, सेकेंड एसी और एसी चेयर कार में बिना किसी शुल्क के यात्रा की अनुमति होगी। विशेष बात यह है कि पदक विजेता के साथ एक सहयोगी (कंपैनियन) भी मुफ्त यात्रा कर सकेगा। इस योजना का दायरा केवल पदक विजेताओं तक सीमित नहीं है. आदेश के मुताबिक परिवार के लोग भी इस सुविधा के पात्र होंगे। वीरता पदक विजेता (सेना, नौ सेना और वायु सेना मेडल- गैलेंट्री), जीवनसाथी (पति या पत्नी), शहीद सैनिकों की विधवा/विधुर (पुनर्विवाह तक) और मरणोपरांत सम्मानित अवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.