वीरगंज में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
मोतिहारी, मई 18 -- रक्सौल। पर्सा पुलिस ने ड्रग्स एंड नारकोटिक्स कंट्रोल अभियान के तहत वीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 31 कटगेनवा क्षेत्र से ब्राउन शुगर के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान वीरगंज वार्ड नंबर 32 परसवा निवासी 20 वर्षीय राहुल सिंह(20) तथा बारा जिले के जीतपुर सिमरा उप महानगरपालिका वार्ड नंबर 7 खालका टोल निवासी वर्षीय नंदन गुप्ता (19)के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान दोनों के पैंट से कुल 8 ग्राम 40 मिलीग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.