वीरगंज में गांजा के साथ तीन भारतीय नागरिक गिरफ्तार
मोतिहारी, मार्च 30 -- रक्सौल,एसं.। पर्सा जिला पुलिस कार्यालय ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ गांजा के साथ तीन भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों को वीरगंज महानगरपालिका-16 स्थित शंकराचार्य गेट के पास से हिरासत में लिया गया। पुलिस चौकी इनर्वा से तैनात नियमित चेकिंग टीम ने वीरगंज से रक्सौल की ओर पैदल जा रहे व्यक्तियों को संदिग्ध अवस्था में देखा, जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान शरीर में नीली रस्सी से लपेटकर छिपाकर ले जाया जा रहा गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा-रतनमाला निवासी जावेद अंसारी (39), बसवरिया-धुनियापट्टी 2 निवासी मोहम्मद रजीश (24)और छावनी निवासी मोहम्मद गरीब (28) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनके पास से कुल 7 किलो 692 ग्राम गांजा बरामद किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.