वीरगंज : धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय धान दिवस
मोतिहारी, जून 29 -- रक्सौल, एक संवाददाता। वीरगंज महानगरपालिका के कृषि एवं पशुधन व्यवसाय संवर्धन शाखा के आयोजन में 23वां राष्ट्रीय धान दिवस और दही-चूड़ा खाने का कार्यक्रम बेहद भव्य और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। विशेष दिवस जलवायु अनुकूल तकनीक, धान में आत्मनिर्भरता और समृद्धि के मूल नारे के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में वीरगंज महानगरपालिका के कार्यवाहक मेयर इम्तियाज आलम शामिल हुए। उन्होंने खुद कीचड़ भरे खेत में उतरकर धान के पौधे रोपे और इस उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यवाहक मेयर ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण आज कृषि क्षेत्र के सामने कई बड़ी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।इन चुनौतियों का सामना करने के लिए अब आधुनिक और जलवायु अनुकूल तकनीकों का प्रयोग करना बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने खेती में तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ाकर धान का उत्पादन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.