वीमेंस टी-20 मैच में केडीसीए-बी की टीम बनी विजेता
रांची, जून 7 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा क्रिकेट एकेडमी द्वारा आयोजित सात दिवसीय समर क्रिकेट कैंप का समापन रविवार को हुआ। इस मौके पर संत जोसेफ हाई स्कूल मैदान में वीमेंस क्रिकेट टीम के बीच टी 20 प्रदर्शनी मैच खेला गया, जिसमें केडीसीए-बी की टीम विजयी रही।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए केडीसीए-ए की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 99 रन बनाए। टीम की ओर से दिव्या ने 19, प्रिया ने 12, अनुष्का व काजल ने 10-10 रन बनाए। केडीसीए-बी की सोनी, साक्षी व ओसीम ने 2-2 विकेट लिए। जवाबी पारी में केडीसीए-बी की टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। साक्षी ने 30, विनीता ने 16 व किरण ने 14 रन बनाए। प्रिया ने 3 विकेट लिए। मैच के बाद विजेता, उपविजेता टीम को ट्रॉफी व सभी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सचिव अवधेश कश्यप ने खिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.