वीमेंस कॉलेज में छात्राओं ने सीखा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन
रांची, जुलाई 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची वीमेंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई और झारखंड राज्य युवा आयोग की ओर से 'माहवारी स्वच्छता प्रबंधन' विषय पर बुधवार को कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्देश्य छात्राओं में मासिक धर्म के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना और स्वच्छता व स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारियों का प्रसार करना था। कार्यक्रम में रिम्स की सेवानिवृत्त स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ गोपा चौधरी ने छात्राओं को माहवारी के दौरान बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों, स्वच्छता के उपायों और इस अवधि में क्या करना चाहिए और किन बातों से बचना चाहिए, इसकी विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। प्राचार्या डॉ विनीता सिंह ने छात्राओं को संतुलित व पौष्टिक आहार अपनाने, नियमित दिनचर्या बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.