रांची, जनवरी 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के वीमेंस कॉलेज की एक छात्रा का अपहरण कर लिया गया है। आरोप ठाकुरगांव निवासी विजय साहू पर लगा है। इस संबंध में पिता ने लालपुर थाना में विजय के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री 22 जनवरी को कॉलेज गई थी। उसका भाई उसे छोड़कर घर लौटा था। दोपहर ने जब वह घर लाने के लिए फोन नहीं की तो छात्रा के भाई ने उसे फोन किया। लेकिन, छात्रा का फोन स्वीच ऑफ आ रहा था। कॉलेज जाने पर पता चला कि काफी देर पहले ही छुट्टी हो चुकी है। काफी खोजबीन करने के बाद भी छात्रा का कुछ पता नहीं चला। पिता ने बताया कि पूर्व में विजय उनके पुत्र को लगातार धमकी दे रहा था। यह कह रहा था कि उसकी बहन से बात कराओ, नहीं तो जान से मार देंगे। पिता ने दावा किया है कि उनकी पुत्री को विजय ने ही अगवा किया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.