रांची, जून 5 -- रांची, विशेष संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस पर रांची वीमेंस कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाइयों ने शुक्रवार को प्रकृति और मातृत्व को समर्पित विशेष अभियान 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत पौधरोपण का आयोजन किया। इसमें कॉलेज की एनएसएस स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अपने-अपने घरों के समीप पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। कॉलेज की प्राचार्या डॉ विनीता सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमारी उर्वशी और इकाई-3 की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ हर्षिता सिन्हा के नेतृत्व में छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आकांक्षा, विशाखा कुमारी, श्रीजा प्रसाद, कोमल कुमारी, कुमारी मानसी, अलीशा कुमारी, सपना कुमारी, चंचला दीप, प्रियंका कुमारी व अन्य छात्र...