वीमेंस कॉलेज : चेहरे पर बनाया बाघ का रूप
पटना, जुलाई 29 -- अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर पटना वीमेंस कॉलेज के ईको टास्क फोर्स और प्राणी विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को 'टाइगर्स: गार्डियंस ऑफ बायोडायवर्सिटी' विषय पर फेस पेंटिंग प्रतियोगिता हुई। छात्राओं ने चेहरे पर बाघ का रूप बनाया और प्रतिभा प्रदर्शित की। प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सुमीत रंजन ने बाघों को जैव विविधता का संरक्षक बताते हुए छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में 120 छात्राओं ने भाग लिया। निर्णायक मंडल में प्राणी विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिकाएं डॉ. बबीता शर्मा और डॉ. अपराजिता रहीं। विजेताओं में प्रथम पुरस्कार अनुष्का कुमारी एवं ताशु प्रिया, द्वितीय पुरस्कार श्रेया सुमन और नंदिनी कुमारी और तृतीय पुरस्कार श्रिति शालिनी और सलोनी कुमारी को दिया गया। यह भी पढ़ें- Sasaram N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.