फतेहपुर, जुलाई 1 -- फतेहपुर। विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी योजना यानी वीबी रामजी की शुरुआत हो चुकी है। मजदूरों की 48 रुपए मजदूरी और 125 दिन काम की गारंटी बढ़ने से राहत मिली है। ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि, रोजगार के अवसर बढ़ाने व गांवों में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से मनरेगा योजना पर रोक लगाते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। केंद्र सरकार ने मनरेगा योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में विकास व मजदूरों की आय बढ़ाने को लेकर योजना पर रोक लगाते हुए विकसित भारत वीबी रामजी के संचालन को हरी झंडी मिल गई है। शासनादेश में मजदूरों की मजदूरी पर 48 रुपए बढ़ा दिया गया है। जिसमें निर्धारित 252 के बजाय अब 300 रुपए मजदूरी और 100 दिनों की गारंटी के बजाय 125 दिन काम की गारंटी कर दी गई है। इन बदलावों से ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि रोजग...