वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बलरामपुर, अगस्त 27 -- बलरामपुर, संवाददाता। वीबी-जी राम जी योजना और मनरेगा के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। विकास भवन सभागार में गुरुवार को उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार अग्रहरि की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में सभी विकासखंडों के तकनीकी सहायकों और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारियों को ग्राम पंचायतवार कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन ग्राम पंचायतों में अब तक कार्य शुरू नहीं हुए हैं, वहां तत्काल काम शुरू कराया जाए और पर्याप्त मानव दिवस का सृजन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में वीबी-जी राम जी योजना व मनरेगा के कार्यों की विकासखंड एवं ग्राम पंचायतवार समीक्षा की गई। शुरू कराए गए कार्यों, मानव दिवस सृजन, पुराने अधूरे कार्यों तथा नए कार्यों के एस्टीमेट तैयार करने की प्रगति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.