बेगुसराय, जनवरी 28 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारत सरकार ने विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 'विकसित भारत-रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)' की घोषणा की है। यह अधिनियम ग्रामीण भारत में आजीविका सुरक्षा, समावेशी विकास और सुदृढ़ अवसंरचना के निर्माण को एक नई गति प्रदान करेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी बिट्टू कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा योजना के प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में 26 दिसंबर को जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सभी प्रखंडों एवं चिन्हित स्थलों पर जागरूकता के लिए होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं संबंधित जनप्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.