मुजफ्फरपुर, जनवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, वसं। काम देने और बकाया भुगतान की मांग को लेकर चल रहे वीबी-जी राम जी मजदूरों का धरना शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दे रहे मजदूरों से दूसरे दिन डीएम सुब्रत कुमार सेन ने बात की, जो बेनतीजा रही। मजदूरों का नेतृत्व कर रहे मनरेगा वॉच के जिला समन्वय संजय सहनी ने कहा कि मांगों के पूरा होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। खासकर रोजगार उपलब्ध कराने और पूर्व में किए गए काम के मजदूरी का भुगतान होने तक मजदूर यहां से हटने वाले नहीं हैं। मौके पर सीमा कुमारी, पूनम देवी, मानदेशरी देवी, किरण देवी, आनंद पटेल, राजकुमार राम, मदीना बेगम आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...