जामताड़ा, अगस्त 13 -- डीसी आलोक कुमार के निर्देश पर बुधवार को समाहरणालय स्थित डीपीआरसी सभागार में ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के विस्तार, आजीविका के सुदृढ़ीकरण एवं ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) अधिनियम को लेकर डीडीसी असीम किस्पोट्टा की अध्यक्षता में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यशाला का डीडीसी, डीआईसी एवं संबंधित बीडीओ ने विधिवत दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। प्रशिक्षण के दौरान वीबी-जी राम जी अधिनियम के उद्देश्यों, प्रमुख प्रावधानों, कार्यान्वयन प्रक्रिया एवं विभिन्न स्तरों पर भूमिका के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रोजगार और आजीविका मिशन का प्रशिक्षण सह कार्य...