बिहारशरीफ, सितम्बर 3 -- बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। वीबी जी राम जी के तहत काम कर रहे कर्मियों को आठ माह बाद वेतन मिलने की उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के प्रशासनिक मद में राशि स्वीकृत की है। इसमें से नालंदा के लिए दो करोड़ 30 लाख नौ हजार 469 रुपये का वर्चुअल अलॉटमेंट पत्र जारी किया गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभी आदेश पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। वर्चुअल अलॉटमेंट जारी होने के बाद कर्मियों को जल्द वेतन भुगतान की उम्मीद है। योजना के तहत नालंदा में पौधारोपण का काम कराया जा रहा है। प्रत्येक पंचायत में 200 यूनिट पौधरोपण का लक्ष्य है। अब तक जिले में करीब 3.50 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं। योजना में मजदूरों को 100 की जगह 125 दिन रोजगार देने और काम नहीं मिलने पर भत्ता देने का भी प्रावधान किया गया है।

हिंदी हिन्द...