महाराजगंज, जनवरी 30 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) का नाम बदलकर भले ही अब विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार व आजीविका (वीबी-जी राम जी) कर दिया गया हो, लेकिन धरातल पर पुरानी जैसी बदइंतजामी दिख रही है। विभागीय मॉनिटरिंग के दावों के बीच कार्यस्थलों पर मजदूरों की फर्जी हाजिरी का खेल बदस्तूर जारी बताया जा रहा है। एमएमएस पोर्टल पर पुरानी व संदिग्ध तस्वीरें अपलोड कर मजदूरों की हाजिरी लगाने की कोशिश की जा रही है, जिससे योजना की शुचिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। बैकग्राउंड में जुता हुआ खेत, पोर्टल पर मजदूरी का दावा निचलौल ब्लॉक के बढ़या मुस्तकील गांव में सामने आया है। यहां दो अलग-अलग चकबंद कार्यों में कुल 156 मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई है। हैरानी की बात यह है कि पोर्टल पर अपलोड की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.