सुल्तानपुर, मार्च 8 -- सुलतानपुर, संवाददाता। वीबीजीरामजी (मनरेगा ) में ईकेवाईसी कराने वाले जॉबकार्डधारक काम कर सकेंगे। शासन ने एक मार्च से मनरेगा योजना में काम करने वाले मजदूरों की चेहरे से हाजिरी लगाने का निर्देश दिया है। जिससे फर्जी हाजिरी में रोक लगने के साथ मनरेगा के तहत होने वाले कार्यो की संख्या में भी कमी आएगी। जिले में वीबीजीरामजी के तहत जॉबकार्डधारकों की संख्या दो लाख 75हजार 186 है। इसमें एक लाख 83 हजार 993 श्रमिकों की ईकेवाईसी हुई है। शासन ने मनरेगा योजना में होने वाले फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए ऑलाइन मस्टर रोल जारी करने के बाद अब चेहरे से ऑनलाइन हाजिरी लगाने का निर्देश दिया है। जिससे ग्राम पंचायत व क्षेत्रपंचायत की ओर से मनरेगा योजना में कराए जाने वाले कार्यो में लगने वाले श्रमिकों की ऑनलाइन चेहरे से हाजिरी दोनों टाइम लगानी होग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.