समस्तीपुर, सितम्बर 29 -- शिवाजीनगर, एसं। प्रखंड अंतर्गत विकसित भारत जीरामजी कार्यालय भवन सभागार में मंगलवार को विकसित भारत जीरामजी योजना के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यशाला को पीओ बबलू कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, पूर्व विधायक विश्वनाथ पासवान, मुखिया चंदन कुमारी आदि ने शुभारंभ किया। मौके पर पीओ ने कहा प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य योजना के विभिन्न प्रावधानों, क्रियान्वयन की प्रक्रिया, तकनीकी पहलु तथा पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षित करना था। इस दौरान अधिकारियों ने विकसित भारत जी-रामजी योजना के उद्देश्यों, कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता, समयबद्ध निष्पादन, अभिलेख संधारण, निगरानी ...