दरभंगा, जुलाई 1 -- शशिनाथ सिंह,लहेरियासराय। विकसित भारत जीरामजी अधिनियम 2025 ग्रामीण रोजगार एवं विकास से संबंधित कानून है। इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का रोजगार उपलब्ध कराना है। ये बातें मनरेगा पीओ विनोद कुमार ने कही। वे मंगलवार को बहादुरपुर प्रखंड प्रमुख रूबी राज की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधि भवन में आयोजित प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पीओ ने इस अधिनियम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि यह केवल रोजगार देने की योजना नहीं बल्कि जल सुरक्षा, ग्रामीण आधारभूत संरचना, आजीविका सृजन, जलवायु अनुकूल विकास और तकनीकी आधारित सुशासन का व्यापक मिशन है।प्रमुख ने कहा कि इस योजना के चालू होने से हमारा गांव आर्थिक और तकनीकी रूप से विकसित होगा। यह भी पढ़ें- आज से जिले में लागू होगा वीबी जी रामजी अधिनियम, तैया...