कौशाम्बी, मई 9 -- संदीपनघाट के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में शनिवार को धूमधाम और उत्साह के साथ मदर्स डे मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपनी मांओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय परिसर बच्चों की रचनात्मक प्रस्तुतियों और गीतों से गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य आरपी ओझा ने कहा कि मातृ दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि माताओं के त्याग, स्नेह और समर्पण के प्रति सम्मान प्रकट करने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को माता-पिता का आदर करने की सीख देते हुए सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं दीं। विद्यालय में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- आरवीएस अकादमी में मातृत्व के सम्मान में मदर्स डे समारोह का आयोजन नर्सर...