साहिबगंज, अगस्त 18 -- साहिबगंज। संयुक्त स्वास्थ्य भवन स्थित सीएस कार्यालय में सोमवार को वीबीडी राष्ट्रीय वेक्टर बॉन डिजीज नियंत्रण कार्यक्रम पदाधिकारी के रूप में डॉ धर्मनाथ ठाकुर ने योगदान दिया। लंबे समय से वीबीडी पदाधिकारी का पद खाली था। इस वजह से कार्यक्रम की मॉनिटरिंग पर असर पड़ रहा था। वीबीडी पदाधिकारी के योगदान से इससे संबंधित कार्यक्रम को और गति मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...