बलरामपुर, जुलाई 3 -- उतरौला, बलरामपुर। विकास खंड उतरौला की ग्राम पंचायत तिलखी बढ़या में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार व आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत जागरूकता बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड विकास अधिकारी ने वीबी जी राम जी योजना की जानकारी दी। कहा कि इसका उद्देश्य ग्रामीणों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराकर पलायन रोकने के साथ उनकी आजीविका को सशक्त बनाना है। बीडीओ ने बताया कि योजना के तहत मनरेगा से जोड़कर कुशल व अकुशल श्रमिकों को काम, महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार और युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही पात्र ग्रामीणों को 125 दिन तक रोजगार उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: वीबीजी राम जी योजना से ग्रामीणों को मिलेगा 125 दिन रोजगार, बीडीओ ने दी जानकारी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉ...