लखीमपुरखीरी, अगस्त 9 -- मितौली। ब्लाक सभागार में शनिवार को विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण यानी वीबीजी रामजी योजना को लेकर जागरूकता पंच सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन के माध्यम से लोगों को योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। लोगों से बढ़ी मजदूरी और ज्यादा काम पाने के लिए जागरूक किया गया। अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी (एपीओ) राज कुमार सिंह ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष से श्रमिकों को प्रतिदिन 300 रुपये मजदूरी दी जाएगी। इसके साथ ही प्रत्येक जॉब कार्ड धारक परिवार को अब एक साल में 100 दिन के बजाय 125 दिन तक रोजगार मिलेगा। उन्होंने ने बताया कि योजना में अब 318 प्रकार के कार्य शामिल किए गए हैं। यह भी पढ़ें- वीबी-जी-रामजी से होगा गांवों का तेजी से विकास इनमें तालाबों का सौंदर्यीकरण, खड़ंजा-नाली निर्माण, पौधरोपण, पशु शे...