वीबीजी रामजी में 12 को विशेष रोजगार सृजन दिवस
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वीबी-जी राम जी (विकसित भारत-जी राम जी) योजना में 12 अक्तूबर को विशेष रोजगार सृजन दिवस आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं। इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिवस का रोजगार देना है। जिलाधिकारियों को भेज गए निर्देश में कहा गया है कि सभी जिलों में लक्ष्य के मुताबिक रोजगार दिया जाए। आयुक्त ग्राम्य विकास प्रमोद कुमार उपाध्याय द्वारा जिलों को जारी दिशा निर्देशों में कहा गया है कि श्रमिकों की मांग के अनुरूप ई-मस्टर रोल समय से निर्गत किए जाएं तथा विशेष रोजगार सृजन दिवस पर अधिकतम पात्र श्रमिकों का वास्तविक नियोजन सुनिश्चित किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.