कुशीनगर, मार्च 2 -- कुशीनगर। जिले में कार्यरत वीबीजी रामजी कर्मियों को कई महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण इस बार उनकी होली फीकी रहने की आशंका है। मानदेय के अभाव में कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है, जिससे त्योहार की खुशियां भी प्रभावित हो रही हैं। वीबीजी रामजी योजना से जुड़े तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित अन्य कर्मियों को लंबे समय से मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद अब तक भुगतान की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। कर्मियों का कहना है कि त्योहार के समय मानदेय न मिलने से परिवार की जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। होली जैसे बड़े त्योहार पर भी उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मियों ने शासन और प्रशासन से जल्द से जल्द बकाया मानदेय का भुगतान कराने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.