वीबीजीरामजी में रोजगार के साथ समय से भुगतान की जवाबदेही
लखीमपुरखीरी, अगस्त 15 -- लखीमपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित पंच सम्मेलन में विकसित भारत गारंटी फार रोजगार आजीविका मिशन के बारे में पंचों को बताया गया। अधिकारियों ने बताया कि मनरेगा की जगह शुरू की गई इस योजना में जॉबकार्ड धारक को वित्तीय वर्ष में 125 दिनों का रोजगार मिलेगा। समय से मजदूरी भुगतान, रोजगार न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता मिलेगा। इसके अलावा पूरी योजना की मानीटरिंग तकनीक आधारित होगी। हर ब्लाक से प्रधानों को बुलाया गया। सम्मेलन की शुरुआत डीएम अंजनी कुमार सिंह, सीडीओ अभिषेक कुमार, ब्लॉक प्रमुख बीना राज ने दीप जलाकर की। उपायुक्त श्रम रोजगार अमित कुमार परिहार संचाालन किया। डीएम ने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि अधिनियम की जानकारी प्रत्येक परिवार तक पहुंचाई जाए। यह भी पढ़ें- वीबी जी राम जी से गांवों का होगा समेकित विका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.