इटावा औरैया, अगस्त 30 -- इटावा। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने कहा है कि वीबीजीरामजी 1 जुलाई से प्रभावी हो चुकी है। इसके लगभग 70 प्रतिशत कार्य जल संरक्षण से संबंधित हैं। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को ग्राम स्तर पर बैठक करके आवश्यक कार्यों का चिन्हांकन कर शीघ्र कार्य शुरु कराने के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा में उन्होंने कहा कि वीबीजीरामजी भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है और जनपद को इसके प्रभावी क्रियान्वयन में अग्रणी बनाया जाए। गौशालाओं की समीक्षा में डीएम ने हरे चारे का रकबा बढ़ाने, प्रत्येक गौशाला को किसी न किसी चारागाह से जोड़ने तथा गोवंश के लिए पर्याप्त पौष्टिक चारे की व्यवस्था के निर्देश दिए। उन्होने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि लाइब्रेरी में उपलब्ध पुस्तकों , फर्नीचर की स्थिति का सत्यापन कराते हुए शे...