बिजनौर, मार्च 29 -- बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सीएम एवं बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा वीपी सिंह और अरुण कुमार उर्फ रॉनी को मंडल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किए जाने पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। रविवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मंडल कोऑर्डिनेटर वीपी सिंह ने कहा कि पार्टी सर्व समाज को जोड़ने का कार्य करेगी और सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की मेहनत से वर्ष 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाना लक्ष्य है, ताकि कुमारी मायावती पुनः उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बन सकें।मंडल कोऑर्डिनेटर अरुण कुमार उर्फ रॉनी ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सर्व समाज की पार्टी है, जिसने हमेशा हर वर्ग को सम्मान दिया...