प्रयागराज, मार्च 30 -- भारत विकास परिषद मंगलम शाखा की सोमवार को नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। परिषद के राष्ट्रीय सदस्य सेवा अरुण जायसवाल की देखरेख में हुए चुनाव के बाद नए पदाधिकारियों ने दायित्व संभाला। नवगठित कार्यकारिणी में वीपी गुप्ता को अध्यक्ष, सुनील श्रीवास्तव को सचिव और प्रदीप जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। संरक्षण नागेन्द्र सिंह ने पदााधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मार्गदर्शक शिवनंदन गुप्ता, सुधीर द्विवेदी, अमित श्याम, नागेंद्र जायसवाल, जितेंद्र कुमार, निखिलेश श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, प्रो. पवन कुमार, डॉ. बबीता गुप्ता, विवेक जायसवाल, अनामिका बरनवाल मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.