अल्मोड़ा, मार्च 17 -- भाकृअनुप- वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों के शोध 'पर्वतीय क्षेत्रों में कृषक महिलाओं का सशक्तिकरण एवं घरेलू खाद्य सुरक्षा: एक लैंगिक क्षेत्रीय विश्लेषण' नई दिल्ली में हुए कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं पर वैश्विक सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ पोस्टर के रूप में चयनित किया गया है। पुरस्कृत पोस्टर डॉ. कुशाग्रा जोशी, डॉ. अमित ठाकुर व डॉ. लक्ष्मी कांत ने तैयार किया है। इस सम्मेलन में विश्वभर के विद्वानों ने भाग लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...