वीनस क्लब को हरा स्काई क्लब पहुंचा फाइनल में
कानपुर, मई 12 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सदर्न क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय सैमुअल बाली व बक्को देवी क्रिकेट प्रतियोगिता में मंगलवार को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें स्काई क्लब ने वीनस क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई।श्याम नगर स्थित आरपीसीए मैदान पर हुए मैच में वीनस क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 25.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से जितेंद्र ने 50 रन, जमशेद खान ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में ईशू सचान व माधव गुप्ता ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी स्काई क्लब की टीम ने 26.3 ओवर में चार विकेट पर 117 रन बनाकर मैच जीता। टीम की ओर से वीर शर्मा ने 33 रन, माधव गुप्ता ने 27 रन व अनिरुद्दन सिंह ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में शुभम गोस्वामी व लकी राजपूत को दो-दो सफलता मिली। माधव गुप्ता को मैन ऑफ द मै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.