शामली, मार्च 1 -- रंगोत्सव होली के पावन पर्व पर वीतराग पाठशाला में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दी गईं तथा प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया गया। शहर के जैन विहार कालोनी की ओर से सतेंद्र कुमार जैन एवं अमित कुमार जैन द्वारा बच्चों को सुंदर पिचकारी, गुब्बारे एवं गुलाल वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में जैन समाज शामली के संरक्षक जेके जैन ने बच्चों को होली पर्व की शुभकामनाऐं दी। वीतराग पाठशाला की संयोजिका प्रीति जैन, शिवानी जैन, दीपा जैन, हिमानी जैन तथा संयोजक शरद जैन ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन आपसी प्रेम, भाईचारे और हर्षाेल्लास के वातावरण में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.