एटा, मार्च 24 -- ब्लॉक संसाधन निधौलीकलां के वीणा वादिनी डिजिटल सभागार और कार्यालय के सौंदर्यीकरण का क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र वर्मा ने फीता काट कर उद्घाटन किया। बीआरसी पर चल रहे आउट ऑफ स्कूल के प्रशिक्षण में शिक्षक-शिक्षिकाओं से फीड बैक लिया। ब्लॉक निधौली कला उत्तर प्रदेश में सुपर 100 ब्लॉक की सूची में शामिल हैं। ब्लॉक निधौली कलां को ब्लॉक निपुण ब्लॉक बनने पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अमित सक्सेना, शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दी। ब्लॉक के 222 प्राथमिक उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालय केंद्र बिन्दु बीआरसी भवन और अन्य विभागीय योजनाओं से परिचित कराया। बलबीर सिंह राजपूत, शिक्षक नेमसिंह वर्मा, मुकेश यादव, सतेन्द्र गौतम, संतोष कुमार, एआरपी मुकेश यादव, राजीव रावत, गजेंद्र सिंह, नीरज कुमार, सुखेन्द्र, योगेष, शिक्षक नीरज यादव, नीति, एकता, शिवेंद्र ...