दरभंगा, मार्च 3 -- दरभंगा। उत्तर बिहार की प्रमुख एवं अत्याधुनिक टाउनशिप वीणा वाटिका के प्रांगण में भव्य होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस समारोह ने प्रेम, भाईचारे और संगठनात्मक एकता का संदेश दिया। आयोजन में केकेटी कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के सभी कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में कंपनी के चेयरमैन कृष्णा कांत ठाकुर ने कहा कि होली दिलों को जोड़ने का पर्व है और वीणा वाटिका परिवार समाज में एकता का संदेश देता रहेगा। होली मिलन समारोह में ओमेगा स्टडी सेंटर के चेयरमैन सुमन ठाकुर एवं एमडी सुमित चौबे आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.