धनबाद, दिसम्बर 9 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद के शताब्दी स्थापना समारोह के छठे दिन सोमवार को पेनमेन हॉल में पद्म भूषण व ग्रैमी अवॉर्ड विजेता पंडित विश्व मोहन भट्ट ने मोहन वीणा पर मनमोहक प्रस्तुति दी। वीणा पर उनकी ऊंगलियां थिरकीं। उनकी मोहन वीणा ने एक से बढ़कर एक सुर बिखेरा। उन्होंने कई राग सुनाए। उनकी खास प्रस्तुति की उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों समेत अन्य आगंतुकों ने सराहना की। पेट्रोलियम विभाग का राष्ट्रीय सेमिनार पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग की ओर से आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी फ्यूलिंग द फ्यूचर: नेविगेटिंग द ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन का आयोजन हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता चेयरमैन प्रो. प्रेम व्रत ने की। उन्होंने ऊर्जा शिक्षा में संस्थान के 100 वर्ष की अग्रणी भूमिका और टिकाऊ तकनीकों में बढ़ते योगदान को रेखांकित किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.