बोकारो, अप्रैल 17 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार मेलाटांड स्थित वीणा परिषद ट्रस्ट के प्रांगण में गुरुवार की रात सिने जगत की मशहुर गायिका आशा भोसले के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा में वीणा परिषद् ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर दो मिनट का मौन रख कर, उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। इस मौके पर ट्रस्ट के संरक्षक अजित प्रसाद, अध्यक्ष दीपक कुमार तांती, सचिव देव रंजन प्रसाद, कोषाध्यक्ष विकास जायसवाल, भोला प्रसाद, शंकर प्रसाद, उमा शंकर प्रसाद, रवि शंकर प्रसाद, सत्येंद्र प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, संजय प्रसाद, पिंटू कुमार, सुधीर प्रसाद, अजय प्रस्ताव, प्रमोद प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...