बोकारो, अप्रैल 17 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के बुंडू पंचायत के मेला टांड स्थित वर्षों पुरानी एक सामाजिक संस्था वीणा परिषद को जिला निबंधन कार्यालय की ओर से विधिवत पंजीकरण कर दिया गया है और अब वीणा परिषद ट्रस्ट के नाम से जाना जाएगा। उक्त जानकारी ट्रस्ट के संरक्षक अजित प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि जिला निबंधन कार्यालय बोकारो की ओर से वीणा परिषद को आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपे जाने के बाद पूरे बुंडू क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल व्याप्त है। गौरतलब है कि बुंडू मेला टांड में 1966 में स्थापित वीणा परिषद लगातार धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते आ रही है। परिषद की ओर से शारदीय दुर्गा पूजा व चैती दुर्गा पूजा जैसे आयोजनों के माध्यम से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने में परिषद का यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.