वीडीओ भर्ती परीक्षा में धांधली के मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ, जून 9 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) ने 2018 में हुई वीडीओ (ग्राम विकास अधिकारी) भर्ती परीक्षा में धांधली के बहुचर्चित मामले में तीन और वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया है। ईओडब्ल्यू की लखनऊ इकाई ने आरोपी आजमगढ़ निवासी गंगेश कुमार, संतकबीरनगर निवासी विपिन चौधरी और जौनपुर निवासी सुशील कुमार को पकड़ा है। मामले में इससे पूर्व भी कई आरोपित गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी में कुल 173 आरोपितों के खिलाफ अपराध प्रमाणित हुआ था।
भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 2018 में वीडीओ, समाज कल्याण पर्यवेक्षक तथा ग्राम पंचायत अधिकारी के कुल-1953 पदों पर कार्यदायी संस्था टीसीएस लिमिटेड से भर्ती परीक्षा की प्रक्रिया पूर्ण कराई थी। परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.