पिथौरागढ़, जनवरी 9 -- झूलाघाट। ग्राम पंचायत विकास आधिकारी एसोसिएशन की द्धिवार्षिक बैठक हुई। शुक्रवार को नैनीसैनी क्षेत्र के एक होटल में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से योगेश भारती को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। चन्द्रकान्त जोशी को कोषाध्यक्ष व चन्द्रप्रकाश जोशी को महामंत्री चुना गया। चुनाव कार्यक्रम एडीओ पंचायत सोहन लाल व सहायक विकास अधिकारी पंचायत दीपक कुमार की देखरेख में संपन्न हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...