वाराणसी, नवम्बर 28 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। मास्टर प्लान 2035 में जोड़े गए नए क्षेत्रों में जीआईएस सर्वेक्षण कराया जाएगा। गुरुवार को वीडीए मुख्यालय में बैठक में इन क्षेत्रों में भू-उपयोग,ग्रीन बेल्ट, पार्क,एतिहासिक स्थल, स्वीकृत मानचित्र को अपलोड किया जाएगा। साथ ही वीडीए उपाध्यक्ष पूर्ण बोरा ने जीआईएस आधारित मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा किया। बैठक में सूरत नगर निगम में जीआईएस के उपयोग एवं उसकी कार्यप्रणाली पर सलाहकारों ने जानकारी दी। प्रस्तुति में सूरत में जीआईएस प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्लॉट सर्च, भू-उपयोग, भवनों के फुटप्रिंट, संपत्ति कर सहित टाउन प्लॉनिंग से संबंधित जानकारी दी गई। पूर्ण बोरा ने कहा कि समयबद्ध रूप से मास्टर प्लान को पूरा करते हुए विस्तारित क्षेत्रों में योजनागत विकास किया जाएगा। इससे डेटा आधारित शहरी नियोजन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.