वीडीए परियोजनाओं के लिए जमीन देने वाले किसान सम्मानित
वाराणसी, मई 28 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। वीडीए की आनंद काशी योजना (कल्लीपुर) और रुद्र विहार योजना (मढ़नी) में पूलिंग से जमीन देने वाले किसान बुधवार को सम्मानित किए गए। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर उनकी सराहना की। कहा कि पूलिंग माध्यम से कल्लीपुर और मढ़नी गांव में प्रस्तावित टाउनशिप परियोजनाएं पूर्वांचल के विकास को गति देंगी। यह वीडीए की ऐतिहासिक पहल है। अर्से बाद अवसर आया कि उसकी योजनाओं पर विश्वास जताते हुए किसानों ने स्वेच्छा से भागीदारी की। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि रुद्र विहार योजना (मढ़नी) में 20 और आनंद काशी योजना (कल्लीपुर) में 22 किसान सम्मानित किए गए। वीडीए सचिव डॉ. वेदप्रकाश मिश्रा और अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.