वीडीए ने 16 कोचिंग संस्थानों की सील खोली
वाराणसी, जुलाई 17 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ में कोचिंग अग्निकांड के बाद बनारस में सील 16 संस्थानों के संचालन की अनुमति मिल गई है। सुरक्षा मानकों और पार्किंग सुविधा देने पर उनके सील खोले गए हैं। इसके अलावा 20 अन्य कोचिंग संस्थानों ने शमन मानचित्र दाखिल किए हैं। वीडीए की कार्रवाई के बाद से बंद कोचिंग संस्थान ऑनलाइन संचालित हैं। उन पर विद्यार्थियों और अभिभावकों की ओर से कक्षाएं शुरू करने का दवाब है। लेकिन दस्तावेजी प्रक्रिया पूरी न करने से उन्हें कक्षाएं संचालित करने की अनुमति नहीं दी गई है। जिन्हें अनुमति मिली है उनमें चार चंदौली जिले के हैं। इसके अलावा चुप्पेपुर में अनिल कुमार, शिवपुर में अखिलेश नारायण सिंह, विंध्यवासिनी नगर कॉलोनी में अशोक कुमार, टाउन एक्सटेंशन कॉलोनी सिकरौल में प्रभात भृगुवंश, सरसौली में न्यू कौटिल्य अकादमी, दौल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.