चंदौली, अप्रैल 8 -- दुलहीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की हरिशंकरपुर ग्राम सभा में बिना स्वीकृति के बनाई गई दीवार को वीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने काफी विरोध किया। वीडीए अधिकारियों से जमकर नोकझोंक हुई, लेकिन वहां काफी संख्या में मौजूद पुलिस के चलते विरोध करने वाले पीछे हट गए। इसके बाद वीडीए ने दीवार को ध्वस्त कर दिया।वीडीए के जोनल अधिकारी शिवा मिश्र ने बताया कि उक्त गांव में वीडीए से बिना नक्शा आदि पास कराए वहां दीवार का निर्माण करा दिया गया था। वहीं जमीन पर दीवार बनाने वालों का कहना था कि वह काफी समय से अपनी जमीन पर खेती बारी का काम रहे हैं। उसमें सब्जी की खेती करते हैं। वीडीए ने अचानक उनकी पुश्तैनी जमीन पर मंगलवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया। इससे लोगों में काफी नाराजगी है।लोगों का कहना है कि हम ...