वीडीए ने सील किए पांच अवैध निर्माण
वाराणसी, अप्रैल 23 -- वाराणसी। वीडीए प्रशासन ने बुधवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। दशाश्वमेध वार्ड में बिना नक्शा पास कराए पांच अवैध निर्माणों को सील कर दिया। दशाश्वमेध वार्ड के केराकतपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह, मंडुवाडीह निवासी हीरालाल यादव, लोहता बाजार निवासी दीपक गुप्ता, केराकतपुर में धीरज सिंह के भवनों पर यह कार्रवाई हुई। इस दौरान जोनल अधिकारी प्रकाश कुमार आदि मौजूद रहे। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने कहा कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए ले-आउट स्वीकृत प्लॉट ही खरीदें तथा मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- प्राधिकरण ने अवैध निर्माण पर दो भवन सील किए यह भी पढ़ें- केडीए ने 40,500 वर्ग मीटर भूखंड पर तोड़े अवैध निर्माण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.