वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन एवं भ्रामक सूचना देने पर वीडीए प्रशासन ने पीके इन्फ्रास्ट्रक्चर को पांच वर्ष के लिए डिबार कर दिया है। सौरभ विहार कॉलोनी अवलेशपुर में फर्म की ओर से इंटरलॉकिंग एवं सड़क निर्माण प्रोजेक्ट में मानकों के विपरीत कार्य मिलने पर यह कार्रवाई की गई। वीडीए उपाध्यक्ष पुर्ण बोरा ने यहां का निरीक्षण किया था। तय मानकों का पालन न करने, घटिया सामग्री के इस्तेमाल पर कंपनी पर कार्रवाई की। वीडीए से समझौते के तहत एम-30 ग्रेड की इंटरलॉकिंग टाइल्स का प्रयोग करना था। फर्म ने वीडीए प्रशासन को इसी क्वालिटी की टाइल्स उपयोग करने की जानकारी दी थी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: अन्नपूर्णा भवन का जेई ने किया निरीक्षण लेकिन लैब टेस्टिंग में एम 25 ग्रेड की इंटरलॉकिंग टाइल्स मिली। वीडीए प्रशासन ने आई...