वाराणसी, जनवरी 2 -- वाराणसी। वीडीए प्रशासन ने विभिन्न जगहों पर शुक्रवार को अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। गिलट बाजार, राजराजेश्वर नगर में भवन स्वामी मनीष त्रिपाठी, सुषमा शर्मा की ओर से 334 वर्गमीटर में बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण पर भवन सील किया गया। राजरजेश्वरी नगर में ही भवन स्वामी विद्या सिंह ने प्लॉट नंबर आठ में मानचित्र स्वीकृति के विपरीत निर्माण कराया। अवैध निर्माण को सील कर दिया गया। इस मौके पर जोनल अधिकारी सौरभ जोशी,जेई रोहित कुमार रहे। इसके अलावा सारनाथ में भवन स्वामी प्रियंका यादव की ओर से गौतम बुद्ध नगर कॉलोनी में बिना नक्शा स्वीकृत कराये निर्माण को सील किया गया। इस मौके पर जोनल अधिकारी श्रीप्रकाश, जेई वर्तिका दुबे मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.