वाराणसी, दिसम्बर 18 -- वाराणसी। वीडीए प्रशासन ने बुधवार को सिकरौल, शिवपुर, दशाश्वमेध, चौक, कोतवाली और चेतगंज वार्डों में लगभग 8 बीघे से अवैध प्लाटिंग ध्वस्त किया। शिवपुर में लोढ़ान में एक बीघा, परमानन्दपुर, होलापुर में 1.5 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त की गई। पिसौर में 1.5 बीघा, दशाश्वमेध वार्ड के उदयराजपुर, घाटमपुर में 2 बीघा तथा मनियारपुर और दरेखु में 2 बीघा में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान जोनल अधिकारी सौरभ देव प्रजापति, शिवाजी मिश्रा, जेई रवीन्द्र प्रकश, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.