वीडीए-तहसील शाइन सिटी जमीन घोटाले की जांच करेंगे
वाराणसी, जून 21 -- वाराणसी/गंगापुर। वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग स्थित खजुरी में शाइन सिटी कम्पनी की ओर से जमीनों की फर्जी रजिस्ट्री और कब्जा नहीं दिलाने के प्रकरण की जांच विकास प्राधिकरण और राजातालाब तहसील प्रशासन संयुक्त रूप से करेगा। डीएम सत्येंद्र कुमार ने शुक्रवार को इस सम्बंध में दोनों विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है। उन्होंने यह कार्रवाई राजातालाब तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों को सुनने के बाद की। करीब डेढ़ दर्जन से अधिक पीड़ित क्रेताओं ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर गुहार लगाई है। मनीष कुमार सिंह ने कहा कि क्रय किए गए भूमि पर नामांतरण भी हो चुका है, इसके बावजूद कब्जा नहीं मिल पा रहा। राजकुमार सिंह चौहान, रामध्यान यादव, नेहा यादव, सुख सागर सिंह, रीता सिंह, राकेश कुमार, उदयभान यादव, पुष्पांजलि देवी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.